बहराइच, जून 30 -- तेजवापुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत चंदनापुर में पाइप लाइन बिछाने के लिए आरसीसी सड़क खोद दी गई। साल भर बीत जाने के बाद सड़क की न तो ठीक से मरम्मत की गई और न ही अभी तक गांव वालों को शुद्ध पानी मिल सका। बीच सड़क में घास उग आई। गड्ढा होने की वजह से आवागमन बाधित है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क कई स्थानों पर टूटकर धंस गई है। झाड़ियां उग आने से आवागमन में परेशानी हो रही है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों का प्रतिदिन आना-जाना होता है। बरसात में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...