गंगापार, जनवरी 23 -- ग्राम पंचायत भवानीपुर में जल शक्ति मिशन के अंतर्गत बिछाई गई पानी की पाइपलाइन के दौरान की गई सड़क खोदाई के बाद लंबे समय से खराब पड़ी सड़क को लेकर हुई शिकायत के बाद शुक्रवार को कम्पनी के अधिकारी सुनील तिवारी डीपीएम मौके पर सड़क सर्वे के लिए पहुंचे। जल शक्ति मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़कों की खोदाई कराई गई थी, लेकिन अब तक सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया। जबकि नियमों के अनुसार खोदी गई सड़क को उसी स्थिति में पुनः व्यवस्थित करना पूरी तरह से सम्बन्धित कम्पनी की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद लगभग 10 महीनों से ग्रामीण बदहाल सड़क की समस्या झेल रहे हैं। ग्राम पंचायत युवा टीम मांडा द्वारा लगातार पाइपलाइन से टूटी सड़कों की शिकायत किए जाने के बाद अधिकारियों को मौके पर आना पड़ा। सर्वे के दौरान ग्रामसभा के लोगों ने अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.