सोनभद्र, मार्च 19 -- सागोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खंड क्षेत्र के बभनी चौना सम्पर्क मार्ग में जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर नल योजना के तहत सड़कों को खोद कर पाईप लाईन डालने के बाद ऐसे ही छोड़ दिये जाने से पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। खोदी गयी सड़क का मरम्मत न किये जाने से आये दिन राहगीर गिर कर चोटहिल हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा हा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। क्षेत्र के बभनी चौना सम्पर्क मार्ग में जगह-जगह सड़क काट कर बिना मरम्मत के ही छोड़ दिये जाने से पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल नल के तहत बभनी में स्वच्छ पानी मुहैया कराने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया था। पाइप लाइन तो ठेकेदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.