आगरा, अप्रैल 13 -- मोहल्ला ज्योति नगर निकट शहीद नगर में जलापूर्ति सुनिश्चित किए जाने के लिए पाइप लाइन बिछाने को लेकर ज्योति नगर वेलफेयर सोसायटी के पूर्व सचिव कमरुल हसन ने नगर आयुक्त को पत्र लिखा है। पूर्व सचिव का कहना है कि यह क्षेत्र वार्ड संख्या 97 में आता है। जल संकट व्याप्त होने के संबंध में साल 2018 से लगातार अवगत कराया जा रहा है। क्षेत्र में पानी की समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्रीय नागरिकों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से इस समस्या के निदान की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...