झांसी, मार्च 23 -- झांसी में सड़क खुदाई के दौरान एक अजीबो-गरीब नजारा देखने को मिला। पानी की पाइप लाइन फूटते ही करीब 20 फीट तक फव्वारा उठ गया। पानी का प्रेशर इतना था कि मुख्य सड़क पर जलजमाव हो गया। वहीं स्वच्छ जल बहकर मैला हो गया। यहीं नहीं, एक युवक ने उठे फव्वारे का सही इस्तेमाल किया। उसने अपनी कार तक धो डाली। वहीं किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो रक्सा क्षेत्र के गांव सिजवाहा का बताया जा रहा है। क्षेत्रवासियों के अनुसार एक बड़ी आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है। दूसरी तरफ लापरवाही सामने आई है। सोमवार को रक्सा क्षेत्र में फूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए खुदाई के दौरान पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त हो गई। सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.