पाइप लाइन फटने से बहा हजारों लीटर पानी
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़। इकरा कालोनी चौराहे के पास मंगलवार की शाम एक पाइप लाइन फट गई। जिससे अचानक सड़क के नीचे से पानी निकलने लगा। पानी का बहाव तेज था, जिससे हजारों लीटर पानी नाले में बह गया। सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। कांग्रेस नेता आगा युनूस ने नगर निगम की लापरवाही पर नारेबाजी की। कहा कि नगर निगम जलकल व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं कर पा रहा है। कहीं लोगों को पानी नहीं मिल रहा तो कहीं पर पानी अनावश्यक बह रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.