पाइप लाइन तोड़ने से उडमा के ग्रामीणों में गुस्सा
पिथौरागढ़, मई 4 -- कनालीछीना ब्लॉक के उडमा ग्रामीणों में पाइपलाइन तोड़े जाने से रोष व्याप्त है। सोमवार को स्थानीय निवासी कल्याण दिगारी ने बताया कि भीमपाल मलयनाथ मंदिर की पानी की पाइपलाइन को बीते 20 अप्रैल को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया है। इससे मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले लोग घरों से पानी लेकर जाने को विवश हैं। दिगारी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल के हस्तक्षेप से, लंबे समय से टूटी मंदिर की पाइपलाइन को जल निगम ने जोड़ा था। लेकिन अगले ही दिन असामाजिक तत्वों ने फिर से पाइपलाइन तोड़ दी, जिसे अब तक दोबारा नहीं जोड़ा जा सका है। यह भी पढ़ें- पाइप लाइन तोड़ने से उडमा के ग्रामीणों में रोष ग्रामीणों ने जल निगम से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करने और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.