हाथरस, मई 22 -- मुरसान, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला में खेत में पाइपलाइन डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला किला निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र राम सिंह ने बताया कि वह अपने खेत पर कार्य कर रहा था । तभी उसके बड़े भाई का पुत्र वहां पर आ गया व उसके खेत में होकर खुदाई कर के पाइप लाइन डालने लगा। उसने इस बात का विरोध किया। इससे कुपित होकर अरोपियों ने उसके साथ गालीगलोज एवं मारपीट की। ईंट मारी, जिससे मेरे हाथ में चोट आई है। शुक्रवार को दोनों पक्ष मुरसान किले के पास खेत में आमने-सामने आ गए। इसमें जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें उमेश, विकास, पंकज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ...