श्रावस्ती, मार्च 6 -- श्रावस्ती, संवाददाता। नगर पालिका परिषद भिनगा में हर घर नल से जल देने के लिए पांच ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए मार्ग पटरियों को जेसीबी से खोदकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसके बाद ठेकेदार खोदी गई नालियों में मिट्टी डालकर छोड़ रहे हैं। भिनगा नगर में हर घर नल से जल देने के लिए मार्ग पटरियों को जेसीबी से खोदा गया है। ऐसा कोई भी वार्ड या मोहल्ला नहीं है। जहां पाइप लाइन बिछाने के लिए मुख्य मार्ग या पटरियां न खोदी गई हों। इसके बाद ठेकेदार पाइप डालकर मिट्टी से ढक कर छोड़ रहे हैं। इससे न सिर्फ वहां लगाई गई इंटरलॉकिंग गायब हो रही है, बल्कि मिट्टी भी वाहनों के आने जाने पर उड़ रही है। ऐसे में स्थानीय निवासियों सहित दुकानदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.