गंगापार, फरवरी 28 -- क्षेत्र के उरुवा गांव मुसलमान बस्ती को गई जल जीवन मिशन की पाइपलाइन टूट जाने की वजह से बस्ती तक पानी की सप्लाई बाधित है। शिकायत के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बस्ती के इश्तियाक अहमद, अफसर अली, शराफत अली आदि ने बताया कि तकरीबन दो सप्ताह पूर्व शरारती तत्वों ने बस्ती को गई पाइप को नहर के पास काटकर गायब कर दी। नतीजतन बस्ती तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रहा है। बताया कि समस्या को देखते हुए कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकाला जा सका है। बस्ती के लोगों में पेयजल के लिए किल्लत बनी हुई है। गांव के मांडवी पांडेय, दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि विभागीय उदासीनता के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर स्वच्छ पानी बर्बाद हो रहा है। बताया कि इसी तरह गांव के भारतीया बस्ती स्थित लव कुश भारतीया के घर के पास गुजरी पाइपला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.