गंगापार, जून 7 -- यह किसानों के लिए नहर में छोड़ा गया पानी नहीं है, बल्कि उरुवा गांव में स्थापित जल जीवन मिशन की टूटी हुई सप्लाई की पाइप है, जो महीनों से टूटी पड़ी है और हजारों लीटर पानी प्रतिदिन बर्बाद हो रहा है। लेकिन समस्या के बाबत शुध लेने वाला कोई नहीं है। गांव के समाज सेवी मांडवी उर्फ पिंटू पांडेय, महताब आलम, इश्तियाक, फैसल अली आदि ने बताया कि उरुवा गांव में स्थापित जल जीवन मिशन की पाइप की एक सप्लाई नहर को पार करते हुए मुस्लिम बस्ती को गई है। बताया कि तकरीबन पांच माह पूर्व किसी अराजक तत्व द्वारा उक्त पाइप लाइन को तोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान हेतु विभाग को कई बार शिकायत हुई, लेकिन कुंभकर्णी निद्रा में सोए अधिकारी और कर्मचारी सुध लेने को तैयार नहीं है। नतीजतन प्रतिदिन स्वच्छ पेयजल नहर में गिर के बर्बाद हो रहा ह...