पाइप लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति ठप
गंगापार, मई 31 -- करछना तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुंगारी में जल निगम की उदासीनता के चलते पिछले चार दिनों से टूटी पाइपलाइन ठीक नहीं हो पाई है जिससे मुंगारी के कोलान बस्ती में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सुग्रीव चौधरी का कहना है कि पाइपलाइन टूटने की जानकारी कई बार संबंधित विभाग को दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद अधिकारी और कर्मचारी अंजान बने हुए हैं। यह भी पढ़ें- 22018 से बंद पड़ी मननपुर जलापूर्ति योजना पर डीएम सख्त, दोषियों पर प्राथमिकी और विभागीय कार्रवाई के निर्देश
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.