महोबा, अप्रैल 13 -- श्रीनगर। राजमार्ग में विद्युत पोल शिफ्टिंग के काम से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि पोल खड़ा करने को किए जा रहे गड्ढे से खेत की जाली तहस नहस की जा रही है जबकि जगह-जगह पानी की लाइन लीकेज होने से पानी बर्बाद हो रहा है। इन दिनों राजमार्ग चौड़ी करण के लिए सड़क किनारे लगे पोल शिफ्ट किए जा रहे हैं। मनोहरगंज निवासी किसान रज्जाक ने बताया कि गिरिंदा मंदिर के पास सड़क किनारे पोल का गड्ढा करते समय पाइप लाइन तोड़ दी गई है। जिससे पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। सूचना देने के बाद भी मामले को गंभीरता से नही लिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी खेत में गड्ढे कर रही है जिससे जगह-जगह तारबाड़ी तोड़ी जा रही है। कंपनी के कर्मचारी मनमानी कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.