बागेश्वर, मार्च 6 -- तहसील के ग्राम झोपड़ा के तोक झुसियाथौड़ में पाइपलाइन टूटने से पानी की किल्लत बढ़ गई है। एक किमी दूर से ग्रामीण पानी ढोने को मजबूर हैं। गांव में 16 परिवार रहते हैं। ग्रामीण पुष्कर सिंह ने बताया कि लगभग आठ किमी लंबी पेयजल लाइन है। ग्रामीण स्वयं इसकी देखरेख करते हैं। तोक के निवासी रुपये जमा करके और श्रमदान करके इसका रखरखाव करते हैं। पाइप लाइन टूटने पर ग्रामीण ही ठीक करते हैं। चार दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। इधर ग्रामप्रधान दीपा देवी ने बताया कि तोक में लाइन टूटने से पानी की समस्या बनी हुई थी। श्रमदान से लाइन की मरम्मत की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.