लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- जेबीगंज। पसगवां ब्लाक की ग्राम पंचायत अल्लीपुर के गांव मस्तीपुर में बीते कई दिनों से जलनिगम द्वारा डाली गई पाइप लाइन खुलती जा रही है। जगह-जगह पर ज्वाइंट टूट रहे हैं। जिसको लेकर अल्लीपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान पवन सिंह सहित ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान पवन सिंह का कहना है कि ठेकेदार ने पता नहीं किस तरह पाइप लाइन डाली है, जिसकी वजह से जगह जगह ज्वाइंट टूट रहे हैं औऱ गांव में कराए गए विकास कार्य को खराब किया जा रहा है। हाल ही में मस्तीपुर गांव में कई जगह लगाए गए इंटर लॉकिंग को तोड़ तोड़ कर पाइप लाइन सही की गई है। एक जगह पाइप सही की जाती है तो दूसरी जगह दिक्कत हो जाती है। गांव में दर्जनों जगह गड्ढे किये गए है, जिससे ग्रामीणों को भारी मुसीबत से गुजरना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.