इटावा औरैया, अप्रैल 16 -- भरथना। कस्बा के मोहल्ला गांधी नगर में पेयजल आपूर्ति की 12 इंच पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कस्बा में गुरुवार को पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य जारी है। नगर पालिका परिषद जलकल पर्यवेक्षक अशोक यादव ने बताया कि मोहल्ला गांधी नगर स्थित पेयजल आपूर्ति की मुख्य 12 इंच पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इस कारण गुरुवार को नगर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। उन्होंने बताया कि यदि गुरुवार की शाम तक मरम्मत कार्य पूरा हो जाता है तो उसी दिन आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, अन्यथा शुक्रवार सुबह पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.