जौनपुर, अप्रैल 14 -- डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के मोरखा गांव में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से भैंस की मौत हो गई। इससे ग्रामीणों ने नाराजगी जताया। उनका कहना है कि विभागीय लापरवाही के कारण भैंस की मौत हुई। इस गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पनिहर गांव निवासी बहादुर यादव की भैंस मोरखा गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास गोचर में चर रही थी। इस दौरान वह गड्ढे में गिर गई। मौके पर मौजूद बच्चों ने गांववालों को सूचना दी। किसी तरह भैंस को गड्ढे से बाहर निकला गया। यह भी पढ़ें- 32 लाख रुपये खर्च कर दिए, समस्या जस की तस इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि लगभग दो वर्ष पहले बोरिंग के लिए जलकल विभाग गड्ढा खोदा गया लेकिन यहां पर बोरिंग न करके दूसरे स्थान पर बोरिंग किया गया और वहीं पर टंकी का निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.