फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- कमालगंज। कस्बे में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत का काम शुरू कराया गया। ऐसे में कानपुर के रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहा। सुबह 10 बजे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने काम की शुरुआत की। जेसीबी से गड्ढा खुदवाया गया। नगर में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण कई लोग समय से अपने-अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...