कौशाम्बी, फरवरी 1 -- सैनी थाना क्षेत्र के परास गांव में शनिवार को पाइप लगाने का विरोध करने पर बहन-भाइयों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परास निवासी राधा देवी ने बताया कि शनिवार को उसका भाई मंजीत नाली का पानी बहाने के लिए पाइप लगा रहा था। तभी पड़ोसी सगे वीरेंद्र कुमार मना करते हुए गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने भाई राजेंद्र, सुरेंद्र व बेटे जितेंद्र के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़िता के मुताबिक हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे व उसके छोटे भाई सचिन को भी पीटा। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...