धनबाद, जनवरी 30 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र परिसर में इंटेकवाल्व के समीप स्थित मुख्य पाइपलाइन में गुरुवार की सुबह अचानक लीकेज हो गया है। इससे लाखों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोरेज नहीं होने के कारण झरिया और आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। लीकेज की वजह से न केवल पानी की बर्बादी हो रही है, बल्कि जल भंडारण गृह को भरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके परिणामस्वरूप झरिया, पुटकी और अन्य कोलियरी क्षेत्रों की लगभग 6 से 10 लाख की आबादी को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। बताते हैं कि पाइप लाइन लीकेज बार बार होता है। मरम्मत कार्य ठीक तरीके से नही होने के कारण पानी पाइप लाइन लीकेज होता है। झमाडा के अधिकारियों का कहना है कि जल्द लीकेज की मरम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.