रांची, अप्रैल 17 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड मुख्यालय में बाधित जलापूर्ति को संज्ञान में लेते हुए एसडीओ ने शुक्रवार को मिस्त्री भेजकर पाइप की मरम्मत कराई। बताया गया कि महावीर चौक में नल-जल योजना की पाइप से पानी बह रहा था। प्रखंड मुख्यालय में संचालित योजना की पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण कई मोहल्लों में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था। ग्रामीणों ने अपनी समस्या एसडीओ और जेई को बताई, जिसके बाद पीएचईडी विभाग के एसडीओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिस्त्री भेजकर पाइप की मरम्मत करवाई। मरम्मत के बाद जलापूर्ति फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गई, जिससे ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.