चतरा, जून 10 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा शहर को पाइप लाइन योजना के तहत पीएचईडी विभाग पाइप तो बिछा रहा है पर ठेकेदार पाइप बिछाने में मुख्य सड़क को काटकर यूं ही छोड़ दे रहा है। जिससे लोगों में ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश है। बताया गया कि 18 लाख की लागत से पीएचईडी विभाग टंडवा बाजार में पाइप से पानी सप्लाई पर काम कर रहा है। यह राशि एनटीपीसी उपलब्ध कराया है। पूर्व मुखिया राजेन्द्र नायक का कहना है कि ठेकेदार पाइप बिछा कर गड्ढे को सिर्फ भर कर छोड़ रहा है। जबकि उस गड्ढे को ढलाई करने की जरूरत थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप लगाने में अनियमितता बरती जा रही है। साथ घटिया पाइप लगाये जा रहे हैं। लोग अब जांच की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.