मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की योजना के तहत वार्ड एक में संगम चौक से लक्ष्मी चौक के बीच दो महीने पहले जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाते हुए घरों को नल का कनेक्शन दिया गया। हालांकि, अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे 200 से अधिक घरों के लोग परेशान हैं।पूर्व मेयर सुरेश कुमार ने बताया कि जलापूर्ति को लेकर निगम के जेई करण कुमार व अन्य को कई बार जानकारी देने के बावजूद पहल नहीं की जा रही है। भीषण गर्मी में पानी की कमी से लोग हलकान हैं। पूर्व मेयर ने समस्या का समाधान नहीं होने पर लक्ष्मी चौक पर सड़क जाम की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- नल-जल योजना: शूरवीर गांव में गहराया पानी संकट यह भी पढ़ें- हुमायूंपुर उत्तरी की दलित बस्ती में नए सिरे से होगा जलापूर्ति का कनेक्शन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.