बोकारो, मई 18 -- जरीडीह बाजार। बहु ग्रामीण मेघा जलापूर्ति योजना के तहत कथारा फिल्टर प्लांट से विभिन्न पंचायतों में की जा रही पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में बेरमो पश्चिमी पंचायत स्थित फ्राइडे बाजार के समीप मुख्य सड़क किनारे बिछी मुख्य पाइप लाइन फट जाने से प्रतिदिन हजारों गैलेन पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। पाइप लाइन से तेज धार के रूप में पानी लगातार सड़क किनारे बह रहा है, जिससे न केवल पेयजल की भारी बर्बादी हो रही है, बल्कि आसपास के क्षेत्र में कीचड़ एवं आवागमन की समस्या भी उत्पन्न हो गई है। स्थानीय जनों का कहना है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से अविलंब पाइप लाइन की मरम्मत कर जल रिसाव रोकने तथा पेयजल की हो रही बर्बादी पर तत्काल रोक लगाने...