लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- गोला गोकर्णनाथ,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरहिया में खेत की सिंचाई के लिए डाले गए पाइप पर बाइक का पहिया चढ़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद मारपीट की गई, जिसमें दो लोग घायल हुए। मामले में तीन नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में अशोक कुमार पुत्र गोकर्ण प्रसाद निवासी ग्राम पिपरहिया ने बताया कि शाम करीब 4 बजे उनका पुत्र बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में पड़े पानी के पाइप पर बाइक का पहिया चढ़ गया। इसी बात पर सचिन, संजीव पुत्र तेजराम, तेजराम पुत्र नत्थू लाल निवासी उपरोक्त और दो तीन अज्ञात लोग नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बाद में घर में घुसकर अशोक कुमार और उनके भाई रमा शंकर के साथ लात-घूंसों व लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे सिर और शरीर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.