प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। मीरापुर स्थित ककरहा घाट के पास रविवार सुबह मिट्टी का टाली ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। यमुना किनारे सीवर पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से गड्ढा खोदने के समय मजदूर नीचे खड़ा था। इसी दौरान मिट्टी का टीला ढहा और मजदूर दब गया। बताते हैं कि इस घटना के बाद मौके से ठेकेदार और चालक जेसीबी लेकर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया। नगर निगम से जीसीबी मंगाई गई। घटों गड्ढे से मिट्टी हटाने के बाद मजदूर का शव निकाला जा सका। मृतक मजदूर गया प्रसाद पाल बहरिया का रहने वाला था। यह भी पढ़ें- सीवान के गुठनी में नहर निर्माण के दौरान पुलिया क्षतिग्रस्त होने से मजदूर की मौत, दो जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.