भागलपुर, मार्च 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाले महात्मा गांधी पथ पर सोमवार को भी यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी। सीएस कंपाउंड के सामने बरारी वाटर वर्क्स की मुख्य पाइपलाइन फटने के बाद शुरू हुआ मरम्मत कार्य सोमवार को भी जारी रहा। रविवार रात पाइप तो जोड़ दी गई थी, लेकिन मरम्मत वाले हिस्से को भरने में हुई तकनीकी देरी के कारण दिनभर शहरवासियों को भारी जाम और धूल का सामना करना पड़ा। रविवार देर शाम पाइपलाइन की सफल टेस्टिंग के बाद जॉइंट्स पर सीमेंट कंक्रीट की ढलाई की गई थी। मौके पर मौजूद संवेदक ने बताया कि मजबूती सुनिश्चित करने के लिए ढलाई को 12 से 15 घंटे तक सूखने के लिए छोड़ना अनिवार्य था। इसी तकनीकी कारण से सोमवार दिन में गड्ढे को भरा नहीं जा सका। शाम करीब पांच बजे जब ढलाई पूरी तरह सूख गई, तब जेसीबी की...