अयोध्या, अप्रैल 24 -- बीकापुर, संवाददाता। जल जीवन मिशन के कार्य में लगे पाइप चोरी करने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी एवं वर्तमान में अयोध्या में कार्यरत उप परियोजना प्रबंधक सोम गुप्ता ने कोतवाली बीकापुर में दी तहरीर में बताया कि ग्राम दशरथपुर ब्लॉक बीकापुर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान 23 अप्रैल 2026 को करीब 11:30 बजे लगभग 125 मीटर पाइप धर्मराज यादव निवासी नासिरपुरमूसी द्वारा वाहन संख्या यूपी 42 सिटी 1066 में चोरी से लादकर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों को संदेह होने पर उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में धर्मराज ने बताया कि वह यह पाइप संदीप नामक व्यक्ति के कहने पर बेचने के लिए ले जा रहा था। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.