कोडरमा, अप्रैल 9 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में निर्माणाधीन जलापूर्ति योजना से सरकारी पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और चोरी के पाइप से लदे ट्रक को जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, धनबाद की कंपनी के लिए योजना का कार्य देख रहे प्रदीप राम को कटैया पंचायत के दुमदुमा और माधोपुर में डंप किए गए पाइपों की संख्या कम होने का संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने अपने सहयोगी वीरेंद्र पांडे के साथ निगरानी शुरू की। 7 अप्रैल की दोपहर करीब 2 बजे दुमदुमा गांव में एक ट्रक को तेजी से सामान लादकर जाते देखा गया। संदेह होने पर पीछा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी।स्थानीय लोगों के सहयोग से पड़रिया मेन रोड स्थित एक होटल के पास ट्रक को घेरकर पकड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.