प्रयागराज, अप्रैल 23 -- जार्जटाउन थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात हुई। देवराज पाठक की तहरीर के मुताबिक, हाशिमपुर रोड स्थित उनके मकान की बाउंड्रीवाल फांदकर दो चोर अंदर घुसे और लोहे की पाइप बाहर निकालने लगे। उनके साथी अर्जुन मौर्या ने चोरों को देख लिया और शोर मचाया, जिस पर एक चोर को दौड़ाकर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा बैटरी रिक्शा में कुछ पाइप लेकर फरार हो गया। चोरी गए पाइपों की कीमत करीब चार हजार रुपये है। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमन कुमार निवासी ओमनगर राजापुर कैंट बताया है, जबकि फरार साथी का नाम निहाल बताया। पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंप दिया गया। मकान मालिक ने बताया कि इससे पहले भी मकान से सामान चोरी हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.