बलिया, अप्रैल 5 -- बलिया। शहर कोतवाली के पास बलिया-बांसडीह मुख्य सड़क पर चल रहे सीवर निर्माण के दौरान शनिवार को जेसीबी से खुदाई के दौरान जल निगम की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे तेजी से पानी निकलने लगा और सड़क पर पानी भर गया। इस क्रम रविवार को भी जारी रहा। पाइप से तेजी से पानी निकलने से पास-पड़ोस के मोहल्ले की गलियों और घरों में पानी घुस गया है। अचानक पाइप लाइन फट जाने से स्थानीय लोगों का दैनिक कार्य प्रभावित होने लगा है तथा दुकानदारों और राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि सीवर निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते पाइप क्षतिग्रस्त हो जा रहे हैं। बताया कि सूचना देने के बाद भी विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं तथा क्षतिग्रस्त पाइप को ठीक नहीं किया गया। जनहित में लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.