पाइप क्षतिग्रस्त होने से लालपुर समेत 4 इलाकों में 2 घंटे तक पीएनजी आपूर्ति ठप
रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। टाटीसिलवे के पास गेल की पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से शहर के चार इलाकों में दो घंटे तक गैस आपूर्ति बंद हो गई। रविवार की शाम में करीब 7 बजे उत्पन्न हुई समस्या के कारण लालपुर, बरियातू, कोकर और मोरहाबादी क्षेत्र में पीएनजी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गेल की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की। हालांकि रात करीब 9 बजे सप्लाई सामान्य हो गई। पीक आवर में गैस आपूर्ति बंद होने से सबसे अधिक परेशानी घरेलू उपभोक्ताओं को हुई। उस समय अधिकांश घरों में रात का खाना पकाया जा रहा था। अचानक गैस बंद होने से लोग परेशान हो गए। कई उपभोक्ताओं ने पहले अपने गैस कनेक्शन में खराबी की आशंका जताई, लेकिन बाद में पता चला कि मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.