चंदौली, अप्रैल 20 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बोदलपुर गांव के चिलरहा मौजा में पानी की गंभीर समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2012 में यहां पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। जिससे शुरुआती दौर में बोदलपुर, चिलरहा, सीताताली समेत आसपास के कई गांवों में नियमित पेयजल आपूर्ति हो रही थी, लेकिन समय के साथ व्यवस्था बिगड़ती चली गई और अब हालात यह हैं कि लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों के अनुसार जब से जलापूर्ति व्यवस्था कार्यदाई संस्था के हाथों में गई है। यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर में गहराया पानी का संकट तब से समस्याएं लगातार बढ़ी ही हैं। मुख्य पाइपलाइन जगह-जगह से लीकेज हो चुकी है। जिससे पानी घरों तक पहुंच ह...