धनबाद, अप्रैल 11 -- सिजुआ। तेतुलमारी की तेतुलियाटांड़ बस्ती स्थित सिजुआ-राजगंज मुख्य मार्ग के समीप नगर निगम की ओर से जलापूर्ति के लिए लगाई गई पाइपलाइन शुक्रवार की सुबह क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप क्षतिग्रस्त होने से काफी मात्रा में पानी बर्बाद होने लगा। सैकड़ों गैलन पानी, नाला व सड़क पर बह गया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त पाइप लाइन से आसपास के नगरीकला, बौआकला, सिजुआ आदि स्थानों में कनेक्शन किया गया है। इन जगहों में या तो पानी सही ढंग से नहीं पहुंचता है या दिन भर पानी बहते रहता है। उचित देखभाल के अभाव में आए दिन पाइप क्षतिग्रस्त हो जाता है। कहा कि तेतुलियाटांड़ बस्ती के समीप जहां पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुआ है, उक्त पाइप लाइन की मरम्मति तीन माह पूर्व में कराई गई थी। करीब दस दिनों तक मरम्मत कार्य होने के बाद मरम्मति कार्य पूरा होने के बाद लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.