उन्नाव, फरवरी 25 -- अचलगंज। अचलगंज-पुरवा मार्ग पर शाम करीब 4 बजे सुब्बाखेड़ा गांव के सामने अचानक सायरन की तेज आवाज गूंज उठी। पाइपलाइन से गैस लीकेज की घोषणा होते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। यातायात रोक दिया गया और आसपास के गांवों में एलपीजी गैस न जलाने व मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी जारी कर दी गई। कुछ ही देर में प्रशासन, फायर ब्रिगेड और गेल इंडिया की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, यह पूरा घटनाक्रम एक मॉक ड्रिल का हिस्सा था, लेकिन हालात बिल्कुल असली आपदा जैसे नजर आए। बुधवार को दिबियापुर से होकर जनपद के हजारा और फूलपुर क्षेत्र तक गुजरने वाली तीन भूमिगत गैस पाइपलाइनों में संभावित दुर्घटना से निपटने के लिए गेल इंडिया द्वारा व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। गैस रिसाव की काल्पनिक सूचना मिलते ही सुरक्षा व्...