शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- शहर में सीएम ग्रिड योजना फेज-2 के तहत सड़क निर्माण कार्य के चलते पिछले तीन दिनों से जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। टाउन हॉल स्थित शहीद द्वार के पास पार्क क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान आड़े आ रही मुख्य पाइपलाइन को हटाया जा रहा है, जिससे चौक से लेकर सदर तक के कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित है। अनुमान है कि 50 हजार से अधिक आबादी जलसंकट से प्रभावित हुई है। नगर निगम के अनुसार शहीद पार्क के समीप सड़क निर्माण के दौरान संकट मोचन मंदिर के पास पुलिया की खुदाई में हॉकी क्लब स्थित ओवरहेड टैंक से निकली पाइपलाइन बाधा बन रही थी। इसी कारण गुरुवार से पाइपलाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया गया। कार्य के चलते टाउन हॉल, हॉकी क्लब और अंटा चौराहा के तीनों ओवरहेड टैंक अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। स्थिति तब और बिगड़ गई जब बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.