पाइपलाइन विवाद में हुई मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जून 8 -- पसगवां/जेबीगंज। थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में खेत में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने को लेकर हुए विवाद में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, 31 मई की शाम रामपाल (56) अपने परिवार के साथ पड़ोसी के खेत में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डलवा रहे थे। इसी दौरान पाइपलाइन को लेकर पड़ोसी पक्ष से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान रामपाल बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पाइपलाइन विवाद में हुई मौत के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने तथा सदमे के कारण मृत्यु होने की पुष्टि हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.