फरीदाबाद, दिसम्बर 30 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। शहर के तिगांव रोड पर बौहरा स्कूल रोड मोड़ पर पेयजल पाइपलाइन 15 दिनों से लीकेज है। इस कारण सैकड़ों लीटर पेयजल सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर लोगों के घरों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंच रहा। वहीं, पानी जमा होने से सड़क का काफी हिस्सा टूट चुका है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा। खासकर वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना है। स्थानीय लोगों का आरोप है इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। तिगांव रोड पर बोहरा पब्लिक स्कूल रोड के मोड पर तिगांव की ओर जाने वाली साइड से पानी की लाइन में लीकेज है। सुबह 7 बजे के बाद से लेकर सुबह 10 बजे तक और शाम को 5 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक सड़क के नीचे से जा रही लाइन से पानी बाहर निकलक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.