धनबाद, अप्रैल 16 -- लोदना मोड़ पर पिछले एक पखवारे से पाइपलाइन लीकेज के कारण लाखों गैलन पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। प्रतिदिन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद झमाडा प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइपलाइन फटने से सड़क पर जलजमाव हो गया है। इससे सड़क तो खराब हो ही रही है, साथ ही यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, भारी मात्रा में पानी की बर्बादी होने के कारण कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बगडिगी जाने वाली इसी पाइपलाइन से भागा दो नम्बर, अलमुनियम क्वार्टर और संतोषी नगर सहित अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति होती है। लाखों गैलन पानी व्यर्थ बहने से इन क्षेत्रों के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.