पाइपलाइन लीकेज से आरसीसी सड़क जर्जर, गहरे गड्ढों से ग्रामीण परेशान
औरैया, मई 30 -- बेला, संवाददाता। ग्राम पंचायत सिरयावा में पानी की टंकी की पाइपलाइन लीकेज होने से आरसीसी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान उदयभान सिंह दिवाकर ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज की सूचना कई बार संबंधित कर्मचारियों को दी गई थी। सूचना के बाद कर्मचारियों ने लीकेज तो ठीक कर दिया, लेकिन सड़क पर बने गड्ढों में केवल मिट्टी डालकर कार्य पूरा मान लिया गया। यह भी पढ़ें- अकौना गांव में सड़क पर बह रहा नाली का पानी, परेशानी बारिश होने के बाद मिट्टी धंस गई और गड्ढे पहले से अधिक गहरे हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.