रुद्रपुर, मई 7 -- सितारगंज। आजाद समाज पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संदीप कुमार ने वीरेंद्र नगर चौराहा सितारगंज में पिछले करीब दो माह से पाइपलाइन लीकेज की समस्या को लेकर जल संस्थान को ज्ञापन सौंपा। गुरुवार को दिए ज्ञापन में संदीप ने बताया कि पाइपलाइन लीकेज के कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। सड़क पर पानी फैलने से दोपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने विभाग से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का निराकरण करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...