धनबाद, अप्रैल 26 -- गोसाईंडीह के पास पाइपलाइन बिछाने के दौरान शनिवार को जेबीवीएनएल की 33 केवी मेनलाइन केबल क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बगुला सबस्टेशन से गोसाईंडीह होते हुए कुसुम विहार तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। दोपहर करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों ने तुरंत मरम्मत कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त हिस्से को चिह्नित कर उसे बदलने की प्रक्रिया अपनाई गई। शाम लगभग सात बजे नया केबल जोड़कर कुसुम विहार सबस्टेशन की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान उपभोक्ताओं को कई घंटों तक बिजली संकट झेलना पड़ा और भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से लोगों की परेशानियां और बढ़ गईं। यह भी पढ़ें- बिजली संकट बवाल: गर्मी से बेहाल जनता का फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर की केबल में लगी आग, घंटों गुल रही बिजली यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.