पडरौना, मई 10 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- बरसात में मुसीबत बनेंगी शहर की बदहाल सड़कें शहर क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर वार्ड नम्बर छह में पाइपलाइन बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़क अब लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। विभागीय लापरवाही के चलते सड़क की मरम्मत सही तरीके से नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही सड़क कई जगहों पर धंस गई है। स्थिति यह है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और उनमें पानी भर जाने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों की परेशानियाँ स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालने के बाद संबंधित ठेकेदार और विभाग ने सड़क को समतल करने में गंभीरता नहीं दिखाई। मजबूर होकर मोहल्ले के लोगों ने खुद ही मिट्टी और मलबा डालकर सड़क को चलने लायक बनाया था, लेकिन बारिश के बाद अस्थायी व्यवस्था भी पूर...