हमीरपुर, अक्टूबर 1 -- ​हमीरपुर। एडीएम (नमामि गंगे) विजय सिंह ने कुरारा ब्लाक के ग्राम गुजरौरा और बेरी का औचक स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल परियोजनाओं व शिकायतों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। ​निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुरारा ब्लॉक के ग्राम गुजरौरा में शिकायतकर्ता की पाइपलाइन चौक होने संबंधी शिकायत की जांच की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पाइपलाइन की खुदाई कराकर स्थिति स्पष्ट की जाए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लाइन को क्षतिग्रस्त किया जाना पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी पुलिस कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ​इसके बाद एडीएम ने ग्राम बेरी स्थित सीडब्ल्यूआर (क्लियर वाटर रिजर्वयार) और जलापूर्ति प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएनसी कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार भी उपस्थित रहे। एडीएम नमामि गंगे ने कार्यदायी संस्था...