बदायूं, फरवरी 24 -- फैजगंज बेहटा। कस्बा में एमएफ हाईवे पर पिछले एक माह से पेयजल पाइप लाइन फटी हुई है। पाइप लाइन सड़क के ठीक नीचे फटने के कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे हाईवे के अंदरूनी हिस्से में मिट्टी कट रही है। इससे मुख्य मार्ग के धंसने और बड़ी दुर्घटना होने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर प्रशासन को सूचना देने के बावजूद एक महीने से मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। हाईवे किनारे लगातार पानी बहने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.