पाइपलाइन फटने से नगर में जलापूर्ति ठप, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
मेरठ, जून 1 -- कालंद रोड पर नगर पालिका की मुख्य पाइप लाइन फट जाने से सोमवार को आधे नगर की जल आपूर्ती ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच दिनभर पानी की सप्लाई बंद रहने से लोगों को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना पड़ा। पीने के पानी से लेकर घरेलू कार्यों तक के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी। देर शाम पाइप लाइन की मरम्मत के बाद जलापूर्ति बहाल हुई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि कालंद रोड पर कृपाओं की माता अस्पताल के सामने से नगर पालिका की मुख्य पाइपालाइन गुजर ही है। सोमवार को अचानक पाइपालाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन फटते ही पानी बहने लगा। जिसके चलते नगर पालिका को पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। सप्लाई बंद होते ही आधे नगर की पानी आपूर्ती ठप हो गई। कई मोहल्लों में सुबह से शाम तक पानी नहीं पहुंचा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.