पाइपलाइन फटने से ठप हुई जलापूर्ति, पांच हजार आबादी पेयजल संकट से जूझी
इटावा औरैया, मई 27 -- जसवंतनगर, संवाददाता। नगर पालिका परिषद की जलापूर्ति व्यवस्था मंगलवार को उस समय चरमरा गई, जब समाजवादी पार्टी कार्यालय के सामने मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन फटने से तेज दबाव के साथ पानी के फव्वारे निकलने लगे और कई मोहल्लों की जलापूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच पानी की सप्लाई बंद होने से हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण कटरा खूबचंद, कटरा बुलाकीदास, महलई टोला, कटरा पुख्ता और सरायखाम सहित आसपास के कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया। बताया गया है कि करीब 500 से अधिक घरेलू जल कनेक्शन प्रभावित हुए हैं, जबकि लगभग चार से पांच हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। नगर पालिका की टंकी से होने वाली जलापूर्ति पर निर्भर परिवारों के सामने सबसे अधिक परेशानी खड़ी हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.