इटावा औरैया, जून 18 -- सैफई। हिंदुस्तान रेवाड़ी-कानपुर पाइपलाइन परियोजना में कार्यरत एक युवक का शव गुरुवार दोपहर बिहारी भटपुरा गांव के पास पाइपलाइन मार्ग किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के अतीगुल्लापुर गांव निवासी 28 वर्षीय पुनीत कुमार पुत्र सुदेश कुमार पिछले करीब दस वर्षों से हिंदुस्तान रेवाड़ी-कानपुर पाइपलाइन परियोजना में कार्यरत था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह घर से ड्यूटी के लिए निकला था। दोपहर के समय ...