अमरोहा, फरवरी 21 -- जल निगम द्वारा नगर की सड़कों पर पाइप लाइन नहीं डालने के कारण सड़कों का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने जल निगम के अधिकारियों से पत्राचार कर नाराजगी जताई है। नगर पालिका परिषद द्वारा पुराने स्टेट बैंक तिराहे से छोटी मस्जिद तक, हैवतपुर रोड, नगरपालिका कार्यालय से होली पार्क व मंडी समिति के पीछे वार्ड नं पांच में सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर टेंडर भी जारी किए जा चुके हैं। नियमानुसार इन मार्गों पर पहले जल निगम को पाइपलाइन डालनी है, ताकि बाद में दोबारा खुदाई न करनी पड़े। लेकिन विभाग की लापरवाही से पाइपलाइन का काम शुरू नहीं हो सका है, जिससे सड़क निर्माण की पूरी प्रक्रिया बाधित हो रही है। पालिका अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नाराजगी जताई है व जल निगम को जल्द से जल्द कार्य शुरू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.