पाइपलाइन डालने के विवाद में हुई मौत, पोस्टमार्टम में हेड इंजरी की पुष्टि
लखीमपुरखीरी, जून 3 -- थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में भूमिगत पाइपलाइन डालने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण सदमे के साथ सिर में चोट (हेड इंजरी) बताया गया है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम काशीपुर निवासी रामपाल (56) पुत्र रामलाल शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने परिवार के साथ पड़ोसी के खेत में अंडरग्राउंड पाइपलाइन डाल रहे थे। इसी दौरान गांव के ही ऋषिपाल और अन्य लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। परिजनों के मुताबिक घटना के कुछ देर बाद करीब पांच बजे रामपाल की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.